{"_id":"6857f6f1f75104eeea09f64e","slug":"parents-angry-at-the-slow-pace-of-construction-of-gic-building-karnpryag-news-c-48-kpg1001-115815-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीआईसी भवन निर्माण की धीमी गति पर अभिभावक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीआईसी भवन निर्माण की धीमी गति पर अभिभावक नाराज
Sun, 22 Jun 2025 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 22 Jun 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
थराली। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थराली में बन रहे नए भवन के निर्माण में देरी से अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधन नाराज है। अभिभावकों का कहना है कि यदि कछुवा गति से कार्य जारी रहा तो इस बरसात में भी उनके बच्चे क्षतिग्रस्त भवन के बरामदे और खुले आसमान के नीचे बैठने के लिए मजबूर होंगे। विद्यालय में लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं।
पीटीए अध्यक्ष कमलेश देवराड़ी ने कहा कि जुलाई से बच्चे नए भवन के कक्षों में बैठ सकेंगे इसकी उम्मीद थी लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण भवन निर्माण धीमी गति से हो रहा है। संरक्षक प्रेम देवराड़ी ने कहा कि कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य में तेजी लानी चाहिए जिससे बच्चों को पढ़ाई की सुविधा मिल सके। कहा कि 12 सितंबर 2023 को कॉलेज का मुख्य भवन अचानक गिर गया था। तब से यहां छात्रों की पढ़ाई मुश्किलों के बीच हो रही है। दिसंबर में टेंडर होने के बाद से अभी तक भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम चमोली ने कहा कि ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद