{"_id":"625c3c54139cfb356e640235","slug":"panchpulia-jammed-for-one-hour-during-highway-construction-karnpryag-news-drn409307523","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण के दौरान पंचपुलिया में एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण के दौरान पंचपुलिया में एक घंटे लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान पंचपुलिया (कर्णप्रयाग) में पहाड़ी की कटिंग होने से रविवार को एक घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ करीब 80 वाहन फंसे रहे। पहाड़ी से मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई।
इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास निगम लिमिटेड (एचएचडीसीआईएल) की ओर से पंचपुलिया, राजनगर, उमट्टा आदि जगहों पर पहाड़ी काटकर हाईवे चौड़ा किया जा रहा है। यहां पहले से ही हाईवे संकरा है, जबकि पंचपुलिया में करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में हाईवे के किनारे कठोर चट्टान वाला भाग है। एनएच की ओर से करीब 10 दिनों से मशीनों से चट्टान काटकर हाईवे चौड़ा बनाया जा रही है, जिसके लिए पहाड़ी कटिंग के दौरान दोनों तरफ वाहनों को रोका जा रहा है और 15 से 20 मिनट के अंदर हाईवे पर आए मलबे को हटाकर डंपरों से भेजा जा रहा है। निर्माण के दौरान रविवार सुबह करीब 11 बजे चट्टान का भारी हिस्सा हाईवे पर आ गया था, जिसे मशीनों की मदद से हटाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे जाम लग गया और दोनों तरफ करीब 80 वाहन जाम में फंसे रहे।
एनचआईडीसीएल के जनरल मैनेजर संदीप कार्की ने कहा कि रोड कटिंग के दौरान मलबा आने से वाहनों को कुछ देर के लिए रोका जा रहा है। हाईवे से मलबा हटाने के बाद फिर से आवाजाही सुचारु की जा रही है। जल्द चट्टान काटकर हाईवे को चौड़ा कर दिया जाएगा।