फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Outrage among villagers of Khansar valley due to lack of road construction

सड़क निर्माण न होने पर खनसर घाटी के ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 18 Feb 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Outrage among villagers of Khansar valley due to lack of road construction
मालकोट-तेवाखर्क सड़क निर्माण को लेकर पूरी खनसर घाटी आंदोलित हो गई है। सड़क की मांग को लेकर जिपंस अवतार पुंडीर, व्यापार संघ ,टैक्सी यूनियन, महिलाओं और खनसर विकास संघर्ष समिति ने माईथान खेल मैदान में महापंचायत की। इस दौरान लोगों ने सड़क निर्माण के लिए श्रमदान और क्रमिक अनशन स्थल पर शासन-प्रशासन का कोई अधिकारी न पहुंचने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कहा गया कि सैद्धांतिक और वन स्वीकृति मिलने के बाद भी सरकार अभी तक इस 3 किलोमीटर सड़क के लिए बजट की व्यवस्था नहीं कर पाई है। अब मार्च से भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में होने वाले बजट सत्र के दौरान विस भवन का घेराव किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर खनसर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, प्रधान संगठन के पान सिंह, व्यापार संघ माईथान के कुंवर सिंह, मालकोट-तेवाखर्क सड़क निर्माण संघर्ष समिति के दयाल सिंह, रामगंगा टैक्सी यूनियन के दान सिंह, मंदिर समिति के मोहन सिंह, दिवाधार की प्रधान संगीता देवी, दयाल पुंडीर, दीपक बिष्ट, अंबी देेवी, गौतम और हंसुली देवी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed