फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to the removal of the mayor and chairman from the tender committee

Chamoli News: टेंडर कमेटी से मेयर व अध्यक्ष को बाहर करने का विरोध

Mon, 05 May 2025 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 May 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the removal of the mayor and chairman from the tender committee
फोटो
विज्ञापन

नगर पालिका गोपेश्वर के सभासदों ने निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। निकायों में टेंडर कमेटी से मेयर व अध्यक्षों को बाहर करने का गोपेश्वर नगर पालिका के सभासदों ने कड़ा विरोध किया। नगर पालिका के सभासदों ने एक स्वर में सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। कहा ऐसा नहीं किया गया तो वे त्यागपत्र देकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

उत्तराखंड शासन निकायों में होने वाले निर्माण कार्यों, सामग्री खरीदने सहित अन्य कार्यों के लिए समितियों का गठन करते हुए शासनादेश जारी किया गया है। इसके अनुसार समितियों में संबंधित निकायों के नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि मुख्य कोषाधिकारी या कोषाधिकारी इसके सदस्य होंगे। इसमें मेयर व नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों को शामिल नहीं किया गया है। सरकार के इस निर्णय का गोपेश्वर नगर पालिका के सभासदों ने विरोध किया। सोमवार को गोपेश्वर नगर पालिका में सभासदों ने बैठक कर सरकार से इस शासनादेश को वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने अध्यक्ष व सभी सभासदों के अधिकारों का हनन किया है। यदि सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है तो बोर्ड के सभी सभासद त्यागपत्र देकर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान सभासद सुशीला देवी, उषा देवी, सावित्री देवी, उमेश सती, सूर्य पुरोहित, संजय पुरोहित, पूजा असवाल, दीपक बिष्ट, विनोद कुमार व मनमोहन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed