फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to the integration of Horticulture and Agriculture Department

उद्यान व कृषि विभाग के एकीकरण का विरोध

Fri, 07 Jan 2022 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the integration of Horticulture and Agriculture Department
उद्यान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उद्यान विभाग और कृषि विभाग के एकीकरण का विरोध करते हुए इसे एकतरफा कार्रवाई बताया है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस निर्णय को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोर्चा की ओर से भेजे ज्ञापन में कहा है कि पांच जनवरी की कैबिनेट बैठक में दोनों विभागों के विलय पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। कर्मचारियों का कहना है कि कृषि मंत्री के निर्देश के बावजूद कार्मिकों का पक्ष सुने बिना इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया गया है।
विज्ञापन

एकीकरण से करीब 500 उद्यान सहायक संवर्ग के पदों की कटौती की गई है। जबकि अन्य संवर्ग में 1000 से अधिक पदों की कटौती की गई है। उन्होंने एकीकरण को निरस्त नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन भेजने वालों में मोर्चा के मुख्य संचोजक डीपी डंगवाल, संयोजक आरएस राणा, एचबी जोशी, राजकिशोर, भूपेंद्र नेगी, शंकर देवराड़ी, सोहन लाल और गिरीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
काश्तकारों ने भी जताया विरोध
घाट। विकासखंड घाट के काश्तकारों ने भी उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण के फैसले का विरोध किया है। काश्तकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में सुनील कुमार, कुलात सिंह, पार्वती देवी, मोहन दानू, गबर सिंह, मोहन सिंह, गोविंद सिंह सहित 50 से अधिक काश्तकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed