{"_id":"64e5faa8c621daf59301f116","slug":"opposition-to-open-liquor-shop-in-langasu-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1835-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लंगासू में शराब की दुकान खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लंगासू में शराब की दुकान खोलने का विरोध
Wed, 23 Aug 2023 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, दुकान आवंटन रद्द करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। लंगासू के ग्रामीणों ने क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। बुधवार को ग्रामीण जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम के न मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और दुकान का आवंटन रद्द करने की मांग की। कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। अगर यहां दुकान खोली गई तो हाईवे जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि चंडिका मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी शराब की दुकान स्थापित की जा रही है। यह दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी ने कहा कि लंगासू और बैडाणू गांव के बीच दुकान संचालन के लिए विभाग को लोगों की ओर से एनओसी भी मिली है। दुकान का निर्माण पूरे मानकों के अनुसार ही किया जा रहा है। इस मौके पर दीपा देवी, राधा, मीना, बीना मलेठा, मीना मलेठा, आशा गोस्वामी, अनीता डिमरी, शंभू प्रसाद, योगेंद्र रावत, प्रेम सिंह, जय प्रकाश, विनोद कंडारी, उर्मिला, मनीष, भूपेंद्र सिंह, देवेश्वरी, लता, ज्योति, सविता आदि मौजूद रहे।