फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to changing the form of multipurpose hall

Chamoli News: बहुउद्देशीय हाल का स्वरूप बदलने का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
Opposition to changing the form of multipurpose hall
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत सुभाषनगर में बने नगर पालिका के बहुउद्देशीय हॉल के आवंटन को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उनका आरोप है कि जिस व्यक्ति को हॉल आवंटित किया गया है, वह इसके स्वरूप को बदलने का प्रयास कर रहा है। कहा कि किसी भी सूरत में बहुउद्देशीय हॉल का स्वरूप नहीं बदलना चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पीजी कॉलेज के पास एक वेडिंग प्वाइंट के ऊपर टिन शेड से बहुउद्देशीय हॉल व पार्किंग का निर्माण नगर पालिका ने किया है। वेडिंग प्वाइंट संचालक को देने के बजाय इसे अलक से निविदा आवंटित कर किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित कर दिया है। अब आवंटी व्यक्ति इसके स्वरूप को बदलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जबकि इसका निर्माण स्थानीय लोगों की मांग पर सामूहिक कार्यों, बैठकों, सेमीनार आदि के लिए किया गया है। ऐसे में आवंटी व्यक्ति इसमें कोई व्यवसाय संचालित कर सकता है। उन्होंने मांग की कि यदि ऐसा होता है तो इसका आवंटन रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में गोविंद सिंह रावत, दीप्ति कोठियाल, राकेश डिमरी, नवल कांडपाल, दीपा देवली, कमला राणा, रजनी रावत, माधुरी बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed