फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   one person dead

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Thu, 11 Jun 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Thu, 11 Jun 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन

नगर में नव निर्मित भवन की छत से लगकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


नगर के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी सुलभ सिंह कंडेरी सुबह साढ़े छह बजे मोहल्ले में नव निर्मित गुलाब सिंह परमार के भवन को देखने गए थे।

भवन की छत पर पहुंचते ही वे छत से (4 फीट की ऊंचाई से) लगकर गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन से उलझ गए और मौके पर मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मामले में भवन स्वामी गुलाब सिंह परमार का कहना है कि भवन निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व ऊर्जा निगम से कई बार बिजली लाइन शिफ्ट करने की मांग की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने लापरवाही बरती जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पंवार का कहना है कि घटना स्थल पर बिजली लाइन शिफ्ट करने की योजना तैयार की जा रही है। भवन स्वामी को लाइन शिफ्ट होने तक भवन निर्माण न करने के निर्देश दिए गए थे। अब मामले में एसडीओ को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को दो लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed