{"_id":"6af1392142ccb614ab024dd9","slug":"on-night-of-diwali-24-year-old-man-fell-into-250-meter-deep-gorge-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में दिवाली की रात हादसा: मोबाइल चलाते-चलाते खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने निकाला, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में दिवाली की रात हादसा: मोबाइल चलाते-चलाते खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने निकाला, अस्पताल में मौत
Mon, 09 Nov 2026 08:41 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:41 AM IST
सार
दिवाली रात मोबाइल चलाते समय 24 वर्षीय अनुज नेगी अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने उनका बचाव किया। अनुज नेगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खाई में गिरा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली के रात को गांव का 24 वर्षीय अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए मुश्किल बना हुआ था। भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीण खाई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर युवक का रेस्क्यू करते हुए उसे बाहर निकाला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक वह खाई में गिर गया।
विज्ञापन