{"_id":"6af1b42dc974c4323b01ecf7","slug":"fire-breaks-out-in-ravigram-due-to-sparks-from-firecrackers-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121853-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पटाखों की चिंगारी से रविग्राम में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पटाखों की चिंगारी से रविग्राम में भड़की आग
Mon, 09 Nov 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो
सूखी घास पर लगी आग, अग्निशमन टीम ने बुझाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। दीपावली की रात नगर के नृसिंह मंदिर मार्ग के आस-पास पटाखों की चिंगारी से भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान नृसिंह मंदिर मार्ग पर अचानक आग भड़क गई। यहां पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए लगाई जालियों के अंदर रखी सूखी घास में पटाखों की चिंगारी से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग बड़े हिस्से में फैल गई और लपटें काफी ऊंची उठने लगीं। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद देर रात आग काबू कर लिया गया।
फोटो
किराना की दुकान में लगी आग, सामान जला
थराली। शनिवार रात लोढ़ा गांव में लक्ष्मी प्रसाद जोशी की किराना और जूते-चप्पलों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान का सारा सामान जल गया। पूर्व प्रधान प्रेम बल्लभ शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद जोशी की चार कमरों की दुकान थी। दुकान मालिक रात दस बजे दुकान बंद कर घर गए थे। रात करीब एक बजे निचली मंजिल के मजदूरों ने आग लगने की सूचना दी। दुकान मालिक और प्रेम बल्लभ शर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पा सके। आग से पूरी दुकान जल गई। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुकान मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। वहीं थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद