{"_id":"64a69df45e8b753cf00fbb30","slug":"officials-of-jal-sansthan-gheraoed-on-irregular-water-supply-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1105-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अनियमित जलापूर्ति पर जल संस्थान के अधिकारियों का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अनियमित जलापूर्ति पर जल संस्थान के अधिकारियों का किया घेराव
विज्ञापन
फोटो
स्थानीय लोगों ने संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी
कहा- पानी सुचारू होने पर हो रही दूषित पानी की सप्लाई, लोग हो रहे बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में अनियमित पेयजल सप्लाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर बार-बार पेयजल लाइन बाधित हो रही है, जिससे पानी की आपूर्ति के लिए भटकना पड़ रहा है। पेयजल लाइन सुचारू होने पर दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके सेवन से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
बृहस्पतिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंची महिलाओं ने कहा कि अमृत गंगा पेयजल योजना के बार-बार बाधित होने पर पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बारिश होने पर पेयजल लाइन जगह-जगह टूट रही है। पानी सुचारू हाेने पर कूड़ा-करकट भी आ रहा है। लोगों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व पेयजल योजना के स्रोत पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर फिल्टर की व्यवस्था भी की गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। जिससे लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र सुचारू पेयजल और दूषित पानी की सप्लाई नहीं रोकी गई तो क्लेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर संदीप झिंक्वाण, गोविंद सजवाण, योगेंद्र सिंह, शशि देवी, रेखा देवी, प्रीति देवी, रेशमा देवी, बीना देवी, गीता देवी, बीरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गोपेश्वर नगर में करीब पांच एमएलडी पानी की आवश्यकता है। लेकिन फिल्टर टैंक से तीन एमएलडी पानी की ही सप्लाई हो रही है, जिससे दो एमएलडी पानी बाईपास से सप्लाई किया जा रहा है। इससे पानी में कूड़ा-करकट भी आ रहा है। भारी बारिश से कई बार योजना बाधित हो रही है। जिसे जल्द ठीक कर दिया जा रहा है। हमें योजना पर एक और फिल्टर टैंक की आवश्यकता है।
संजय श्रीवास्तव, ईई, जल संस्थान, गोपेश्वर, चमोली