फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officers and employees launched a massive cleanliness drive

Chamoli News: अधिकारियों और कर्मचारियों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

Sun, 22 Jun 2025 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 22 Jun 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees launched a massive cleanliness drive
फोटो
विज्ञापन


श्रमदान कर की सफाई, स्वच्छता की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पीपलकोटी/ज्योतिर्मठ। चमोली जिले के विभिन्न नगर क्षेत्रों में रविवार को वृहद सफाई अभियान चलाया गया। गोपेश्वर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी स्वच्छता की शपथ भी ली।
इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छवि बंसल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार, सिविल जज लवल कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट आदि शामिल रहे। वहीं पीपलकोटी में नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी के नेतृत्व में वार्ड संख्या चार बाटुला, मायापुर और कौड़िया में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर सभासद मनोरमा देवी, अनिल जोशी, अतुल राणा आदि मौजूद रहे। ज्योतिर्मठ नगर में रैली निकालकर कूड़ा एकत्रित किया गया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वर शाह, सिविल जज अनिल कुमार कोरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक से किया लोगों को जागरूक
रुद्रप्रयाग। जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज सहदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता अभियान में न्यायालय परिसर से संगम तक साफ-सफाई की गई। अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि रंजन, न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल थपलियाल, सिविल जज जूनियर डिविजन जतिन मित्तल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जगवाण, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रमोद आर्य, कमलेश नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed