{"_id":"5756efa84f1c1b091d9c5e41","slug":"officer-s-not-present-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में न पहुंचना ईई पर पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में न पहुंचना ईई पर पड़ा भारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में एडीबी के अधिकारियों के मौजूद न होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने एडीबी के अधिशासी अभियंता के विरुद्घ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में मुन्नी शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क की सबसे अधिक समस्याएं उठी। अध्यक्ष ने नाराजगी जताई कि सदन में अधिकारी बैठक संपन्न होने के बाद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जिले में वन भूमि हस्तांतरण की 109 सड़कों हेतु आनलाइन प्रक्रिया चल रही है। जिसमें से 43 सड़कों को सैद्घांतिक स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
नारायणबगड़ की ब्लॉक प्रमुख अंशी नेगी ने हरमनी-करछुना सड़क पर डामरीकरण और पंथी-हंसकोटी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य की मांग उठाई। वहीं जिला पंचायत सदस्य दीक्षा बिष्ट ने माणा गांव में लोनिवि की ओर से निर्मित मोटर पुल पर एप्रोच मार्ग निर्मित करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा देेवाल की प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने थराली-देवाल-मुंदौली सड़क पर घटिया डामर की शिकायत की। सदस्य देवेंद्र नेगी ने बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर पीपलकोटी बाजार में सफाई व्यवस्था सुचारु करने और बौंला, सिरों व सिरोखोमा सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग उठाई है।