फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now the scientists of Roorkee will again inspect Bahuguna Nagar area

Chamoli News: आईआईटी रूड़की के वैज्ञानिक जल्द करेंगे कर्णप्रयाग के भूधंसाव क्षेत्र का निरीक्षण

Tue, 10 Jan 2023 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Now the scientists of Roorkee will again inspect Bahuguna Nagar area
कर्णप्रयाग का बहुगुणानगर, सीएमपी बैंड, सब्जी मंडी के ऊपरी भाग, अपर बाजार, शक्तिनगर व आईटीआई क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित है। पूर्व में वैज्ञानिकों की टीम यहां का निरीक्षण कर चुकी है। अब फिर से बहुगुणानगर क्षेत्र का आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक तीसरी बार निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

12 साल पहले आई आपदा के कारण बहुगुणानगर, सीएमपी बैंड, सब्जी मंडी के ऊपरी भाग में मकान प्रभावित हो गए थे। इसके बाद से यहां भू-धंसाव होने लगा। मगर अभी तक यहां सुरक्षा कार्य न होने के कारण लोग खतरे के साये में रातें बिताने के लिए मजबूर हैं। यहां बदरीनाथ हाईवे किनारे इस भू-भाग में करीब 30 मकानों में दो फीट तक दरारें पड़ी हैं।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई और अगस्त में यहां भू-धंसाव में तेजी आई जो अभी भी जारी है। पंकज डिमरी, उमेश रतूड़ी, बीपी सती, राकेश खंडूड़ी, हरेंद्र बिष्ट आदि का कहना है कि इस भू-धंसाव वाले क्षेत्र का दो बार प्रशासन के अलावा रुड़की आईआईटी के वैज्ञानिक भी निरीक्षण कर चुके हैं। प्रभावित क्षेत्र की जमीन की जांच की जानी थी लेकिन नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि बहुगुणानगर क्षेत्र में 30 मकानों में दरारें हैं। पूर्व में आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने यहां का सर्वे किया लेकिन अभी तक फाइनल रिपोर्ट नहीं आई। अब फिर से वैज्ञानिक बहुगुणानगर क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed