{"_id":"681a0c5f971d44c260037b7a","slug":"notice-to-shopkeepers-keeping-goods-on-the-roadside-chamoli-news-c-48-1-kpg1002-114543-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क किनारे सामान रखने वाले दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क किनारे सामान रखने वाले दुकानदारों को नोटिस
Tue, 06 May 2025 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 06 May 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
पॉलिथीन व गंदगी मिलने पर तीन दुकानदारों पर 5700 का जुर्माना
कर्णप्रयाग। पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने एक बार फिर से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान में सड़क किनारे सामान रखने वाले दुकानदारों को पालिका की ओर से सामान हटाने के नोटिस दिए गए। वहीं एक दुकान में पॉलिथीन मिलने पर दुकानदार पर पांच हजार और दो दुकानों पर गंदगी पाए जाने पर पांच सौ और दो सौ रुपये का चालान किया गया।
चारधाम यात्रा के मद्देनजर सड़कों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम की ओर से मीट मार्केट से मुख्य बाजार, सिमली रोड आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम की कार्यवाही कर सड़क पर रखे सामान को दुकानदारों ने स्वयं ही हटा दिया। साथ ही अन्य लोगों ने सामान हटाने के लिए पालिका से समय मांगा।
संयुक्त टीम ने दुकानदारों को अपने सामान को सड़कों पर नहीं लगाने के निर्देश दिए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि टीम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर उन्हें हटाया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार चमन सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कुमार, सफाई निरीक्षक नितिन सती, अवर अभियंता हरीश मैठाणी, कानूनगो विजयपाल सिंह गुसाईं, अंकित नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं, पुलिस की ओर से हाईवे और नगर के आंतरिक सड़कों पर जगह-जगह बेतरतीब ढंग से लगे नौ वाहनों का चालान किया गया।