{"_id":"5e7e10bd8ebc3e76d216893b","slug":"nodal-officers-appointed-to-make-arrangements-gopeshwar-news-drn340332829","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाएं बनाने को नोडल अधिकारी किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाएं बनाने को नोडल अधिकारी किए नियुक्त
विज्ञापन
लॉकडाउन के तहत सभी व्यवस्थाएं बनाने के लिए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए। उन्होंने सभी को दायित्वों का पूरी तरह से अनुपालन करने को कहा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी चमोली को नोडल और सभी उप जिलाधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। असंगठित क्षेत्रों के लोगों को खाद्य पैकेट की व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की सप्लाई के लिए एसडीओ हंसादत्त पांडे को नोडल और उप जिलाधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया। अंतरराज्यीय और जिला स्तरीय आवागमन के लिए एडीएम को नोडल और एसडीएमओ को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को चिह्नित करने, लॉकडाउन में सभी व्यवस्थाओं को बनाने के लिए उपजिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक और स्थानीय अधिसूचना निरीक्षकों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए सीएमओ को नोडल अधिकारी और एसीएमओ को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। चिकित्सकीय ड्यूटी में तैनात कर्मियों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के लिए एसीएमओ को नोडल और सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कोरोना से संबंधित सूचनाएं शासन को भेजने के लिए आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया। इसके अलावा अन्य सेवाओं के लिए भी अधिकारी तैनात किए गए हैं।