{"_id":"4f175a07b7b14f69210fc1a35e54cab2","slug":"no-water-supply-from-four-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई ठप
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 04 Dec 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारियों के भी हड़ताल पर चले जाने से नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। जिला मुख्यालय पर ही आधे हिस्से में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्र मंदिर मार्ग के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है। हल्दापानी, सुभाष नगर, जल निगम कालोनी, पूल्ड हाउस और नैग्वाड़ मोहल्ले के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइनों पर भी पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
घाट ब्लॉक मुख्यालय पर पुनयरा गदेरे से सप्लाई हो रही पेयजल लाइन जगह-जगह लीकेज है, जिससे लोगों को नंदाकिनी नदी और प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेपी जोशी का कहना है कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से दिक्कतें हो रही हैं। संस्थान के फीटर अमृत गंगा पेयजल योजना से सप्लाई हो रही पाइप लाइनों को ठीक करने में लगे हैं।