फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No water in Subhashnagar, Lower Sankri for three days

Chamoli News: सुभाषनगर, लोअर सांकरी में तीन दिन से नहीं आया पानी

Fri, 23 Aug 2024 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 23 Aug 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
No water in Subhashnagar, Lower Sankri for three days
कर्णप्रयाग। पालिका के सुभाषनगर, लोअर सांकरी में तीन दिन से पानी नहीं आया है। लोगों का कहना है कि यहां गदेरे से पानी की आपूर्ति की जाती है। कुछ दिन पहले तक जलसंस्थान गदेरे से दूषित पानी की आपूर्ति कर रहा था। मगर बीते मंगलवार को बारिश से गदेरे में पाइप लाइन टूट गई थी जिससे अब आपूर्ति ठप पड़ी है। वहीं कर्णप्रयाग के लिए कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना होने के बाद भी नगर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी एपी गौड़, उमेश खंडूड़ी और अर्जुन सिंह सहित कई लोगों का कहना है कि तीन दिनों से सुभाषनगर और लोअर सांकरी की एक हजार से अधिक की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा यदि जल्द पानी की आपूर्ति नहीं की जाती तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने कहा कि गदेरे में पेयजल लाइन बह गई थी जिससे आपूर्ति बाधित है। कर्मी लाइन को जोड़ने में जुटे हैं। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed