फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No guidelines for entry into the Valley of Flowers yet

फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए अभी कोई गाइडलाइन नहीं

Sun, 30 May 2021 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
No guidelines for entry into the Valley of Flowers yet
फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोले जाने पर अभी भी संशय बना हुआ है। सरकार की ओर से अभी तक घाटी में प्रवेश को लेकर कोई गाइड लाइन तय नहीं की है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष एक जून को फूलों की घाटी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 में घाटी को एक अगस्त से पर्यटकों के लिए खोला गया। इस वर्ष अभी तक घाटी को खोलने से संबंधित कोई भी गाइड लाइन नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को नहीं मिली है। पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से फूलों की घाटी में प्रवेश की कोई गाइडलाइन नहीं आई है। घाटी तक जाने वाले ट्रेक को बर्फ से मुक्त कर अन्य जरूरी कार्य भी पूर्ण किए जा चुके हैं। घाटी में विभिन्न प्रजाति के फूलों का खिलना भी शुरू हो गया है। विभाग को सरकार की अनुमति का इंतजार है। गत वर्ष एक अगस्त से 31 अक्तूबर तक 932 पर्यटक घाटी का दीदार को पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed