Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Market in Dewal to remain closed today for road-paving work

Chamoli News: डामरीकरण कार्य के लिए देवाल में आज बंद रहेगा बाजार

Sat, 31 Oct 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 31 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Market in Dewal to remain closed today for road-paving work
देवाल। व्यापार संघ ने रविवार (आज) को देवाल बाजार को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। यह फैसला बाजार में होने वाले डामरीकरण कार्य को देखते हुए लिया गया है। इस दौरान बाजार क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही वाहनों की आवाजाही पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्रसिंह रावत ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। रावत ने बताया कि डामरीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए बाजार बंद रखा जाएगा। उन्होंने डामरीकरण काम को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए वाहन मालिकों से आग्रह किया है। वाहन मालिकों से बाजार परिसर से अपने वाहन हटाने की अपील की गई है।
विज्ञापन



आदिबदरी के सिलपाटा गांव में मकान जला
आदिबदरी। तहसील के सिलपाटा गांव में एक दो मंजिला मकान संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मकान बृजमोहन सती का था। सिलपाटा की क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी ने बताया कि रात में मकान में आग लगी। मकान पर ताला लगा हुआ था और बृजमोहन बाहर रहते हैं। उनके परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया कि मकान मालिक को सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed