फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nizamula-Birhi road transformed into a pond

तालाब में तब्दील हुई निजमूला-बिरही सड़क

Sun, 14 Mar 2021 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Nizamula-Birhi road transformed into a pond
चमोली के बिरही-निजमूला सड़क इस तालाब में हुई तब्दील। - फोटो : GOPESHWAR
बिरही-निजमूला (30 किमी) मोटर मार्ग कई जगहों पर तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क किनारे कहीं भी नाली निर्माण न होने से यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। ब्यारा बाजार में सड़क पर रुका पानी वाहनों की आवाजाही से दुकानों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

निजमूला घाटी के करीब 15 गांवों को यातायात से जोड़ने वाली बिरही-निजमूला सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र में पहुंचे तत्कालीन जिलाधिकारी ने लोनिवि को तत्काल सड़क पर डामर बिछाने और सड़क किनारे नाली निर्माण के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी और अधिवक्ता कुलदीप नेगी का कहना है कि लोनिवि की ओर से सड़क पर कई जगहों मलबे का भरान किया गया है, जिससे निचले क्षेत्र के आवासीय मकानों को भी खतरा बना हुआ है। यदि शीघ्र सड़क की दशा नहीं सुधारी गई, तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इधर, लोनिवि के ईई धन सिंह रावत का कहना है कि शीघ्र सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed