{"_id":"5e7f56fc8ebc3e72b96fc542","slug":"neither-the-crowd-outside-the-shops-nor-the-chaos-karnpryag-news-drn3403998179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/गैरसैंण/रुद्रप्रयाग। देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए गोपेश्वर सहित चमोली जिले के विभिन्न कस्बों में लोगों ने खुद ही सामाजिक दूरी बना ली है। जरूरी सामान लेने के लिए दोपहर एक बजे तक बाजार खोलने की छूट के दौरान शनिवार को सुबह से ही काफी कम लोग बाजार में दिखे। अपराह्न 11 बजे तक बाजार में सन्नाटा पसरने लगा था। ऐसे में न तो दुकानों के बाहर भीड़ इकट्ठा हो रही है और न ही अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं।
लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में दुकानों पर भारी भीड़ लग रही थी, लेकिन अब दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। सब्जी की दुकानों पर भी कम ही लोग दिख रहे हैं। बाजार खुलने का समय बढ़ाने से लोग आश्वस्त नजर आए। दोपहर एक बजते ही सारी दुकानें बंद हो गईं। बाजार में दुपहिया वाहन भी कम ही नजर आए। वहीं शहर के गली मोहल्लों में सुबह से ही पुलिस तैनात थी। दुकान या अस्पताल आदि जगह पर कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के नजदीक खड़ा नहीं हो रहा है। यदि कोई नजदीक पहुंच रहा है तो उसे तुरंत दूरी बनाने के लिए लोग खुद ही कह रहे हैं।
कर्णप्रयाग में लोगों ने सुबह दुकानों में आकर सामान की खरीदारी की और उसके बाद घरों में ही रहे। पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर से लोगों से घरों में रहने और कोरोना वायरस के बचाव के बारे में जानकारी दी। एसडीएम वैभव गुप्ता व तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी दुकानों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गैरसैंण में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने आदिबदरी क्षेत्र का जायजा लेकर व्यवस्थाएं जांचीं। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने कहा कि ब्लॉक में अभी दाल, चावल, मसाले, चायपत्ती आदि सामग्री के 600 आपातकालीन राहत पैकेज बनाए जा रहे हैैं, जिन्हें जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने कहा कि गैरसैंण थाना की टीम माईथान, मेहलचौरी आदि सभी स्थानों पर मुस्तैदी के साथ सेवा दे रही है।
रुद्रप्रयाग जिले में बाजारों में भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रही। सीमित संख्या में लोग घरों से बाजारों में निकले। दोपहर 1 बजे तक दुकानें खुली रहने सेे लोगों को काफी राहत मिली। न तो दुकानों के बाहर भीड़ इकट्ठा हो रही है और न ही अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं।
-----------------------------------------------------------
मालवाहक ट्रकों को किया सैनिटाइज
गैरसैंण/कर्णप्रयाग/गौचर। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने रामनगर से आने वाले मालवाहक ट्रकों को सैनिटाइज किया। अधिशासी अधिकारी गुरुदीप आर्य ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. फिरोजखान ने बताया कि शनिवार तक मेहलचौरी और पांडुवाखाल में कुल 457 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। गैरसैंण में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पॉलीटेक्निक भवन और तीन होटलों क्वारंटीन के लिए निरीक्षण किया गया है। वहीं कर्णप्रयाग में नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी बाजार व गली मोहल्लों में कीटनाशक दवाओं को छिड़काव किया। गौचर में व्यापार संघ लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रहा है। सफाई कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा निस्तारण और फॉगिंग कर रहे हैं।