फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Need to pay special attention to girl child education: Seema

बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : सीमा

Sun, 29 Sep 2019 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Need to pay special attention to girl child education: Seema
गोपेश्वर में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद महि? - फोटो : GOPESHWAR
देश की मजबूती के लिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है। यह महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने से ही संभव हो सकता है। ये बातें अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महा अभियान के तहत आयोजित महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में वक्ताओं ने कहीं।
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान गोपेश्वर की ओर से अक्षत नाट्य संस्था के सभागार में आयोजित गोष्ठी में संस्थान की प्रशिक्षक सीमा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी काबिलियत के बलबूते पर कामयाबी पा रही हैं। महिलाएं कृषि कार्य से लेकर देश के विभिन्न संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। हमें बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तभी वह एक जिम्मेदार और सशक्त महिला बन सकती है। प्रशिक्षक निरंजना ने कहा कि अमर उजाला का महिला सशक्तीकरण की दिशा में अपराजिता महा अभियान एक सार्थक पहल है। कहा कि ग्रामीण परिवेश की महिलाएं घर की देहरी तक नहीं लांघती थीं, लेकिन आज महिलाएं ब्यूटी पार्लर कोर्स के साथ ही कताई-बुनाई, सिलाई का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज महिला और बालिका सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद जागरूक होना होगा। इस मौके पर जीनस, सलमा, प्रियंका, बबीता, रजनी कुंवर, किरन, अरुणा, दीपा, ममता शाह, अंजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed