फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   NCC started in Chepar and Pajyanakhal of Gairsain

थराली : चेपड़ों व गैरसैंण के पज्याणाखाल में एनसीसी शुरू

Fri, 28 Nov 2025 10:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Nov 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
NCC started in Chepar and Pajyanakhal of Gairsain
देवाल/गैरसैंण। थराली के राजकीय सहायता प्राप्त शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कॉलेज चेपड़ों और गैरसैंण के राजकीय इंटर काॅलेज पज्याणाखाल में एनसीसी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चेपड़ों में एनसीसी गोपेश्वर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश रावत ने शुक्रवार को एनसीसी का शुभारंभ किया। कहा कि लंबे समय से विद्यालय में एनसीसी की मांग की जा रही थी। एनसीसी की स्वीकृति मिलने पर एनसीसी जूनियर डिवीजन के लिए विद्यालय में 25 छात्र- छात्राओं का प्रथम बैच के रूप में नामांकन किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य दिग्पाल गड़िया ने एनसीसी यूनिट से आए सभी आॅफिसर्स एवं समारोह में मौजूद लोगों का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि स्टेट बैंक देवाल के प्रबंधक राजेश नेगी ने छात्र-छात्राओं को उनकी शाखा में खोले गए खातों की पासबुक वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में एनसीसी खुलने पर विद्यालय प्रबंधक नवनीत रावत, अध्यक्ष देवी जाशी, उदय शाह, ग्राम प्रधान रमा जोशी, वीरेंद्र शाह एवं सभी गामीणों ने खुशी जताई। दूसरी ओर जीआईसी पज्याणाखाल में एनसीसी शुरू होने पर हवलदार मनवर झिंक्वाण, एवं शाजिद का लोगों और विद्यालय परिवार ने बाजे गाजे के साथ स्वागत किया।


समारोह का संचालन प्रधानाचार्य आरपी सिरस्वाल ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि जीआईसी में नवीं कक्षा में 28 बालिकाएं और 15 बालक तथा दसवीं में 13 बालिकाएं और 21 बालक अध्ययनरत हैं। इनमें से 25 छात्र-छात्राओं का एनसीसी के लिए चयन किया गया है। इस दौरान जीआईसी के पीटीए अध्यक्ष जीएस रावत, दौलत सिंह, ममंद की बसंती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed