फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Murder case against four including husband in marriage case

विवाहिता की मौत मामले में पति सहित चार पर हत्या का मुकदमा

Fri, 27 Nov 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Murder case against four including husband in marriage case
क्षेत्र के दूरस्थ गांव सणकोट में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में महिला के पति, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ राजस्व पुलिस में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस को महिला के शरीर पर गहरे चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात को सणकोट गांव से बबीता देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह को उपचार के लिए पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया था। पीएचसी के चिकित्सक डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि महिला की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया था। शुक्रवार को महिला के पिता ग्राम-गडकोट निवासी दीवान सिंह ने राजस्व पुलिस चौकी असेड-सिमली में बबीता के पति लक्ष्मण सिंह, सास खिमुली देवी, ननद मुन्नी देवी तथा ननदोई बीरेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पटवारी मनीष रावत ने कहा कि तहरीर में बताया गया है कि वर्ष 2009 में हुई। शादी के बाद से ही बबीता के ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान व मारपीट करते थे। विवाहिता के पिता दीवान सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की विवेचना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed