फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Municipality 's own clearance of drains in the river

पालिका के खुद के नालों की निकासी नदी में

Thu, 28 Jan 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 28 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
 सीवर और अन्य गंदगी को नदी में प्रवाहित होने से रोकने के लिए पालिका भले ही अभियान चला रही हो लेकिन पालिका की ओर से खुद ही गंदे नालों की निकासी सीधे नदी में की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में लोग पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।


एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के तहत पालिका प्रशासन गंगा की सहायक नदियों में सीवर, होटलों और घरों की गंदगी के प्रवाह को रोकने के लिए अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान 14 से अधिक होटलों/घरों को चिह्नित कर तीन दिनों में नोटिस का स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई कहते हैं कि बाजार क्षेत्र में पालिका के आठ यूरेनल (पेशाबघर) हैं जिनकी निकासी नालों से सीधे पिंडर नदी में है।

वहीं दर्जन भर से अधिक नालों का गंदा पानी भी बिना ट्रीटमेंट के सीधे नदी में डाला जा रहा है। ऐसे में पालिका को पहले इनका ट्रीटमेंट करना चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि नदी किनारे की गंदगी को प्रवाहित होने से रोकने के लिए नदी किनारों पर 10 सामुुदायिक पिट बनाने का प्रस्ताव शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट
अभियान जारी
नालियों और सीधे नदी में सीवर प्रवाहित करने के मामले में पालिका प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। ईओ एलके मिश्र और उनकी टीम ने मुख्य बाजार से अपर बाजार जाने वाले मार्ग पर बनी बस्ती में सघन निरीक्षण किया। मिश्र ने बताया कि चार लोगों को नोटिस देते हुए सीवर की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed