फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MP visits disaster affected areas

सांसद तीरथ रावत ने जाना देवाल क्षेत्र के आपदा प्रभावितों का हाल, मदद का दिया भरोसा

Wed, 21 Aug 2019 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
MP visits disaster affected areas
देवाल के जैनबिष्ट गांव मे आपदा प्रभावितों से मुलाकात करते सांसद तीरथ सिंह रावत। - फोटो : KARNPRYAG
गढ़वाल सांसद तीरथ रावत ने बुधवार को देवाल क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों के राहत शिविर में पहुंचकर उनका हालचाल जाना। सांसद ने आपदा प्रभावितों को मदद का भरोसा दिया और लोनिवि तथा पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को बंद सड़कें खोलने के आदेश दिये। देवाल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सांसद से कहा कि देवाल ब्लॉक को आपदाग्रस्त घोषित किया जाय।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद तीरथ रावत के आपदा प्रभावित शिविर जैनबिष्ट गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने सांसद से कहा कि उनके घर, खेत, खलिहान, पालतू पशु आपदा की भेंट चढ़ चुके हैं इसलिए उनके गांवों का विस्थापन किया जाय। सांसद ने प्रशासन से प्रभावितों की समस्याएं दूर करने और मकान खोने वाले तीन परिवार हीरा लाल, रमा देवी, मुन्नी देवी को मुआवजा देने के आदेश दिये। वहीं बमणबेरा गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष सावित्री देवी सहित अन्य ग्रामीण सांसद के आने की इंतजार करते रहे। सांसद के नहीं पहुंचने पर उन्होंने बीईओ के माध्यम से सासंद को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मोहन थपलियाल, राकेश जोशी, आनंद सिंह रावत, भूपालराम टम्टा, बलबीर घुनियाल, महाबीर बिष्ट, महिपाल सिंह, हीरा राम, नरेंद्र भारती, गिरीश मिश्रा, केडी मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, आलम सिंह, नंदी कुनियाल, नंदा देवी, जीवन मिश्रा, मोहन सिंह, भानू कुनियाल, महाबीर परिहार, सहित कई सामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आदिबदरी में सांसद तीरथ रावत के आदिबदरी पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, नरेंद्र चाकर, दयाल रावत, विनोद नेगी, टीका मैखुरी, नारायण नेगी, नवीन बहुगुणा, विजय चमोला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed