फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Movement of villagers of Ratgaon became smooth seven months

Chamoli News: सात माह बाद रतगांव के ग्रामीणों की आवाजाही हुई सुचारु

Wed, 20 Dec 2023 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
Movement of villagers of Ratgaon became smooth seven months
आखिरकार सात माह बाद रतगांव के ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु हो गई है। ग्रामीणों की ओर से ढाढरबगड़ नदी में लकड़ी की अस्थायी पुलिया का निर्माण कर दिया गया है वहीं बुरसोल में सड़क पर आए मलबे को हटा दिया गया है। अब ग्रामीणों के साथ ही वाहन भी गांव आसानी से पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन




17 जून को रतगांव के ऊपर बुग्याल क्षेत्र में बादल फटने से ढाढरबगड़ नदी में आई बाढ़ से बैलीब्रिज और 500 मीटर सड़क बह गई थी। साथ ही बूंगा गांव के नीचे भूस्खलन से डुंग्री से रतगांव को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से रतगांव का आपस में संपर्क कटा हुआ था। बूंगा गांव के नीचे बुरसोल के ग्रामीणों की भूमि धंस रही थी जिस कारण बुरसोल के ग्रामीणों ने सड़क खोलने पर आपत्ति जताई थी। तहसील प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पीएमजीएसवाई और लोनिवि ने सड़क से मलबा हटा दिया और फिर ग्रामीणों ने ढाढरबगड़ में अस्थायी पुलिया बना दी। अब ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु हो गई है। सात माह बाद सड़क संपर्क होने ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रतगांव के प्रधान महिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, जगमोहन सिंह, चरण सिंह ने कहा कि सड़क खुलने से अब रतगांव का आलू दिल्ली की आजादपुर मंडी और हल्द्वानी पहुंचने लगेगा। उन्होंने ढाढरबगड़ में शीघ्र बैली ब्रिज या मोटर पुल के निर्माण की मांग की। वहीं, लोक निर्माण विभाग के ईई दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि यहां पर बैलीब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed