{"_id":"582336b54f1c1b6729b3931f","slug":"more-than-50-state-honors-agitators","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से अधिक राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 से अधिक राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो/ गैरसैंण
Updated Wed, 09 Nov 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारी महिला को सॉल देकर सम्मानित करते डिप्टी स्पीकर डा. एपी मैखुरी।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्थापना दिवस पर जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित परेड की सलामी विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने ली। ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए समारोह में राज्य आंदोलनकारी धूमादेवी, सुरेंद्र सिंह नेेगी, जानकी रावत, यशवंत शाह, पूरन सिंह नेगी, बीपी काला, महेश जुयाल, हरेंद्र कंडारी, जमन सिंह बिष्ट सहित करीब 50 राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में स्व. वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष डा. मैखुरी ने कहा कि आपदा ने राज्य की आर्थिकी को तोड़कर रख दिया था। तीन सालों में आपदा पुनर्निर्माण कार्य कर आज चारधाम यात्रा हो रही है और प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। वहीं आंदोलनकारियों के सपनों के गैरसैंण में भी सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
जल्द यहां राजधानी का स्वरूप दिखने लगेगा। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, नवोदय विद्यालय, पॉलीटेक्निक, सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर, जीआईसी सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रमुख सुमति बिष्ट, एसडीएम स्मृता परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह नेगी सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
कई योजनाओं का लोकार्पण
गैरसैंण। विधानसभा उपाध्यक्ष ने सलियाणा बैंड पर बनने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास किया। साथ ही बालिका इंटर कालेज में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, जीआईसी हरगढ़ में प्रयोगशाला, पॉलीटेक्निक भवन का लोकार्पण किया। यही नहीं ब्लाक के मॉडल स्कूल मेहलचौंरी, छिड़िया, फरकंडे और दिवागाड़ का भी उद्घाटन किया।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कर्णप्रयाग/थराली/नाराययणबगड़। राज्य स्थापना दिवस पर तहसीलों में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया गया। कर्णप्रयाग, थराली और नारायणबगड़ में राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं उमा देवी पब्लिक स्कूल ने दीन दयाल पार्क में कैंडल जलाकर राज्य के शहीदों को याद किया। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयं सेवियों ने राज्य स्थापना दिवस पर सफाई अभियान चलाया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर ग्वालदम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।