{"_id":"6b02dbfb7ae819a8f405ad04","slug":"the-chaurada-xi-and-kankhul-teams-won-their-matches-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-128031-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चौरड़ा एकादश और कनखुल की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चौरड़ा एकादश और कनखुल की टीम ने जीता मैच
Sun, 22 Nov 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। कांसुवा में आयोजित आरसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के द्वितीय दिवस का शुभारंभ पूर्व फौजी और यूथ फिजिकल एकेडमी के संस्थापक अनिल सिंह नेगी ने किया। यहां हुई प्रतियोगिता में मुकाबला चौरड़ा एकादश ने जीता। प्रतियोगिता में दूसरे दिन का पहला मुकाबला चौरड़ा एकादश और नगली की टीम के बीच खेला गया। नगली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौरड़ा एकादश ने बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबला अपने नाम कर लिया। चौरड़ा एकादश के कबीर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 18 रन बनाए। इस मौके पर पंकज कुमेड़ी आदि मौजूद रहे। वहीं आदिबदरी रामलीला मैदान में आयोजित स्वर्गीय नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में कनखुल की टीम ने बद्रीश क्लब आदिबदरी को तीन विकेट से हराया। मुकाबले में बद्रीश क्लब ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनखुल की टीम ने 13 वें ओवर में ही मैच को जीत लिया। कनखुल की टीम के 26 रन और 5 विकेट लेने वाले अरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद