Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Committee remains firm on demand for issuance of a GO

Chamoli News: जीओ जारी करने की मांग पर अड़ी समिति

Sun, 22 Nov 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 22 Nov 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Committee remains firm on demand for issuance of a GO
कर्णप्रयाग। सिमली बेस अस्पताल और मेडिकल काॅलेज का जीओ जारी करने की मांग के लिए बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना रविवार को 29वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के केंद्र बिंदु सिमली में स्थित स्वास्थ्य केंद्र सहित आवासीय भवन और आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से सुसज्जित कर दिया गया है लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से गंभीर रूप से बीमार मरीज उपचार के लिए श्रीनगर और देहरादून जाने के लिए विवश हैं। सीएम तथा क्षेत्रीय विधायक की ओर से किसी भी प्रकार का सकारात्मक प्रयास नहीं किया जा रहा है। मात्र घोषणा और आश्वासनों तक ही बेस अस्पताल और मेडिकल काॅलेज की घोषणा सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि अब संघर्ष समिति की ओर से गढ़वाल और कुमाऊं जनपदों में समस्या के निराकरण के लिए जन अधिकार यात्रा और वृहद रूप से हस्ताक्षर अभियान संचालित करने की रूपरेखा बनाई जा रही है। धरना देने वालों में समिति के संरक्षक महेश डिमरी, दिनेश जोशी, भवान सिंह, दयाल सिंह बिष्ट, भगवती प्रसाद डिमरी, जयदीप गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed