फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Merchants shut down establishments in Meing Ghadera for fear of Corona

मींग गधेरा में कोरोना के डर से व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

Fri, 07 Aug 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Merchants shut down establishments in Meing Ghadera for fear of Corona
नारायणबगड। कोरोना संक्रमण के डर से शुक्रवार को मींग गधेरा के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। क्षेत्र में गुरूवार को एक मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद बाजार को बंद रखने का फैसला लिया गया। गुरुवार को मींग गधेरा बाजार के पास रहने वाले एक बीआरओ मजदूर के पॉजिटिव मिलने पर उसे कोविड केयर सेंटर भराडीसैण भेज दिया था। शुक्रवार को यह खबर क्षेत्र में तेजी से फैली और मींगगधेरा बाजार व आसपास के गांवों में अफरातफरी मच गई औनर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। जिससे बाजार में सन्नाटा पसर गया। व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश सती, रघुवीर, हीरा, सोहन, जयवीर, देवेंद्र , दीपेंद्र, जयदीप, हरपाल, महेंद्र ने पूरे बाजार को सेनिटाइज करने की मांग की। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि पीएचसी के डॉक्टर व बीआरओ के संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में अपर बाजार स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक शुक्रवार को बंद रहा। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मिल चुका एक व्यक्ति हाल ही में बैंक में गया था। जिसके बाद एहतियातन बैंक को बंद रखा गया था।
विज्ञापन

गैरोला/मनराल
संवाद--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed