फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   mela in dasholi

ज्यूडी दाथुली लेकी हाथ मां... की दी शानदार प्रस्तुति

Sun, 25 Jan 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 25 Jan 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन

दशोली गढ़ सांस्कृतिक विकास मेले के तीसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बधांण गढ़ी सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों की लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


साथ ही क्षेत्र के ममंद थिरपाक, नौली-हिडोली, चटंग्याला, बांतोली और बनाला की महिलाओं ने ज्यूडी दाथुली लेकी हाथ मां, मालु झले की घुघुती और बेटी ब्वारी पहाड़ों की जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ डीएम अशोक कुमार ने किया। डीएम ने ग्रामीणों को क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के सुधारीकरण में एडीबी की धीमी गति पर नाराजगी जताई और ग्रामीणों को शीघ्र मोटर मार्ग के सुधारीकरण का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के दौरान मेला समिति ने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, जीतपाल कठैत, वीरेंद्र सिंह कठैत, विजेंद्र रावत, जीआर मुनियाल, हुकुम सिंह राणा, प्रकाश रावत, धूम सिंह राणा, कुंदन सिंह राणा और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed