फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Measles-rubella eradication vaccination will start from 21st

Chamoli News: 21 से चलेगा खसरा-रूबेला उन्मूलन टीकाकरण

Fri, 11 Jul 2025 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 11 Jul 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Measles-rubella eradication vaccination will start from 21st
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की कार्यशाला में दी जानकारी
विज्ञापन


तीन चरणों में चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खसरा-रूबेला उन्मूलन टीकाकरण अभियान 21 जुलाई से चलाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला 21 से 31 जुलाई, दूसरा 19 से 29 अगस्त और तीसरा चरण 18 सितंबर से 29 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें ऐसे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे जो नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जनहित से जुड़े इस अभियान को गंभीरता से लें। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन उत्तराखंड के राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि पांच साल तक के जिन बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका नहीं लगा है उनका टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बुखार और लाल लक्षणों वाले संदिग्धों की पहचान और उपचार किया जाएगा। यह वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाती है। दस्त, निमोनिया में सुरक्षा प्रदान करती है। कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्णा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिग, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, महिला एवं बाल विकास विभागसे कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed