फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Martyr's funeral with military honors

सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार

Wed, 24 Jun 2020 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Martyr's funeral with military honors
जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात रहे शहीद सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी का बुधवार को नंदप्रयाग संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बड़े भाई सुलभ सिंह नेगी ने मुखाग्नि दी। शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल युवाओं, व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने देशभक्ति गीतों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम उनके पैतृक गांव सुनाली पहुंचने पर पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।
विज्ञापन

सुनाली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी (38) पुत्र गोविंद सिंह आठवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वे वर्ष 2005 में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। रविवार को हार्टअटैक से उनका निधन हो गया था। बुधवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, डीएम स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल बीएस रावत, सांसद प्रतिनिधि राकेश डिमरी, कैप्टन विवेक पांडे, पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. एपी मैखुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, शहीद के पिता गोविंद सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, तेजवीर कंडेरी के साथ ही ग्रामीणों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र भेंट किए।
विज्ञापन

बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोए परिजन
कर्णप्रयाग। सुनाली गांव के सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी को उनके गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान करीब ढाई हजार लोगों ने सुनाली गांव पहुंचकर अपने लाडले बेटे के अंतिम दर्शन किए। मातमी धुन के साथ सेना के जवानों ने दिवंगत सरेंद्र सिंह को सलामी दी। बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चों व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोए परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनाली गांव के सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पहुंचा था। बुधवार को सोनला, कंडारा, जेंटी, बांतोली, चटिंग्याला, मंगरोली, सेंज, सिलंगी, नौनी, हिंडोली, कोटी, मैखुरा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग सुनाली गांव पहुंचे। सुबह साढ़े आठ बजे भारत माता की जय..., सुरेंद्र सिंह अमर रहे... के साथ शहीद की अंतिम यात्रा निकली और नंदप्रयाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुनाली गांव के सतेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद के 85 वर्षीय पिता गोविंद सिंह सेना से रिटायर सैनिक हैं। भाई दुर्लभ सिंह राजस्थान में सूबेदार के पद पर तैनात हैं और दूसरे भाई सुलभ सिंह सेना से रिटायर हैं। जिपंस लक्ष्मण बिष्ट, क्षेपंस संगीता देवी, प्रधान प्रदीप नेगी, बीरेंद्र रावत, रीना देवी, महेंद्र सिंह, उमेद सिंह ने दुख जताया।

सांसद तीरथ सिंह रावत ने दी श्रद्धांजलि
कर्णप्रयाग। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की ओर से उनके प्रतिनिधि जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। सांसद तीरथ सिंह ने दूरभाष से अपनी संवेदना एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed