{"_id":"68777dd14c4ec92d9c0c33fa","slug":"manmati-udaipur-road-could-not-be-opened-in-15-days-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-116369-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 15 दिन में नहीं खुल सकी मानमती-उदयपुर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 15 दिन में नहीं खुल सकी मानमती-उदयपुर सड़क
Wed, 16 Jul 2025 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 16 Jul 2025 03:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के अधीन मानमती-उदयपुर सड़क बीते 15 दिनों से नहीं खुल पाई है। सड़क बंद होने से उदयपुर की 750 आबादी चार किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं।
डेढ़ साल पहले नेशनल प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन (एनपीसीसी) की ओर से मानमती-उदयपुर सड़क बनाई गई। मगर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यह सड़क 15 दिन से बंद पड़ी है। उदयपुर के हुकम सिंह, शेर सिंह बिष्ट ने बताया कि 15 दिन बाद भी विभाग सड़क से मलबा नहीं हटा पाया। सड़क बंद होने से आवश्यक चीजों की किल्लत शुरू होने लगी है। लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए मजबूरी में चार किमी पैदल चलना पड़ रहा है। कई बार विभाग को सड़क खोलने के लिए सूचना दे चुके हैं लेकिन सड़क नहीं खुली। वहीं इस बारे में एनपीसीसी के एई अभिषेक ने बताया कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। एक-दो दिन में सड़क खोल दी जाएगी। संवाद