{"_id":"64c249f35aa6bb19890c3f1f","slug":"manduve-bread-and-jhangore-kheer-served-to-the-guests-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1441-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अतिथियों काे परोसी मंडुवे की रोटी और झंगोरे की खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अतिथियों काे परोसी मंडुवे की रोटी और झंगोरे की खीर
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। भाजपा महिला मोर्चे की ओर से आयोजित दो दिवसीय मोटा अनाज फेस्टिवल में महिलाओं को मोटे अनाज के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान फेस्टिवल में मंडुवे की राेटी, झंगोरे की खीर, गहत का फाणु, राजमा की दाल, काली दाल का चेंसा आदि पकवान परोसे गए। मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार इस वर्ष को मिलेट मिशन के रूप में मना रही है। जिसके तहत मोटे अनाज के उत्पादन और विपणन पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने मोर्चे की महिलाओं को प्रत्येक मंडल स्तर पर मिलेट मिशन को प्रचारित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, ब्लॉक प्रमुख शशि सुरियाल, मंडल अध्यक्ष कस्तूर्भा देवी, जानकी देवी, आशा डिमरी, लक्ष्मी रावत, हेमा, महावीर रावत, दिनेश गौड़, हुकुम सिंह, संजय रावत, आरती, रेवती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद