फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers submit memorandum regarding the construction of the Kotha Band-Damdad road.

Chamoli News: कोठा बैंड-दमदड़ मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने भेजा ज्ञापन

Sat, 26 Sep 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 26 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers submit memorandum regarding the construction of the Kotha Band-Damdad road.
गैरसैंण। कुनीगाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने कोठा बैंड से दमदड़ तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर तहसील प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू न हुआ तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति न मिलने से यह सड़क अधर में लटकी हुई है। मार्ग बनने से सांव, गोगनानी, दमदड़ और तिमुलपानी की करीब 500 की आबादी लाभान्वित होगी। सड़क परिवहन मंत्री, स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल और जिलाधिकारी चमोली को भी ज्ञापन की प्रतियां भेजी गई हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष धना देवी, सचिव मंजू देवी, कोषाध्यक्ष धर्मा देवी, सभासद उमा ढोंडियाल व जगदीश ढोंढ़ियाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय के सौंदर्यीकरण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
गौचर। पालिका क्षेत्र के पनाई स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात कर विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया।
वार्ड सभासद गौरव कपूर और सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पनाई प्राथमिक विद्यालय का भवन लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हालत में है। इससे अध्ययनरत बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने डीएम से स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए बेंच-डेस्क, बाउंड्री वॉल निर्माण, रंगाई-पुताई और मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण की मांग रखी। संवाद


सनेड़ में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित, मोटे अनाज के बताए फायदे
नारायणबगड़। विकासखंड के सनेड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण पखवाड़े और आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा मोटे अनाजों से निर्मित विभिन्न पकवानों के साथ साग-सब्जियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। अधिकारियों ने प्रदर्शनी में महिलाओं को मोटे अनाजों और हरी सब्जियों के पौष्टिक तथा लाभकारी गुणों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दैनिक आहार में इन्हें शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुपरवाइजर पुष्पा खण्डूड़ी, ग्राम प्रधान प्रकाश बिष्ट और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा बिष्ट सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed