फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mamand spread the colors of folk songs

Chamoli News: ममंद ने बिखेरे लोकगीतों के रंग

Mon, 13 Jan 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 13 Jan 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Mamand spread the colors of folk songs
जीआईसी आलकोट में आयोजित बिनसर विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते मम
फोटो-
विज्ञापन

बिनसर महोत्सव में महिलाओं को छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। जीआईसी आलकोट में चल रहे तीन दिवसीय बिनसर विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। महोत्सव में ममंद ने झुमैलो की प्रस्तुति दी। जीआईसी आलकोट की छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी तो महिला मंगल दलों ने पारंपरिक लोकगीतों के खूब रंग बिखेरे।
सोमवार को कार्यक्रमों का शुभारंभ थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, गोविंद सिंह भंडारी, चंद्र सिंह कंडारी ने किया। महोत्सव में ममंद झिंजोली ने दैणा ह्वैयां बिनसर महादेव..., गीत पर झुमेलो नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा ममंद आलकोट, आदरा, पास्तोली, मेटा तल्ला-मल्ला, भटियाणा की प्रस्तुतियों को भी लोगों ने सराहा। इस अवसर पर बिनसर महादेव मंदिर समिति के संस्थापक सदस्य बालक सिंह कंडारी, पूर्व क्षेपंस सुरमा देवी, संरक्षक देवकी देवी ने जिला युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली झिंजोली की सांस्कृतिक टीम को पुरस्कृत किया। केशर सिंह नेगी के संचालन में हुए महोत्सव के कार्यक्रम में मोहन सिंह कंडारी, गोपाल सिंह फरस्वाण, भूपेंद्र सिंह, गुड्डी देवी, सीता नेगी, उमेश जोशी, सावन चमोली, पंकज जोशी, उषा जोशी और सरिता कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंचाली में रंगीलो कौथिग 15 से
गैरसैंण। विकासखंड के पंचाली में तीन दिवसीय रंगीलो कौथिग मेला 15 जनवरी से होगा। आयोजन समिति के विरेंद्र आर्य ने कहा कि मेला तीन दिवसीय होगा। मेले के उद्घाटन पर सीएम पुष्कर धामी और कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को आमंत्रण दिया गया है। मेले में विभिन्न गांवों की ममंद, छात्र-छात्राओं के प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम होंगे। साथ ही खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed