फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Overnight stays in alpine meadows banned; 19 permits cancelled.

Chamoli News: बुग्यालों में नाइट स्टे पर लगाई रोक, 19 परमिट निरस्त

Sun, 13 Sep 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 13 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Overnight stays in alpine meadows banned; 19 permits cancelled.
वन संरक्षक गढ़वाल ने डीएफओ को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त के निर्देश के बाद बुग्यालों में पर्यटकों के नाइट स्टे पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इस आदेश के बाद 19 पर्यटकों के परमिट निरस्त कर दिए गए हैं। अब केवल धार्मिक यात्राओं के लिए ही रात रुकने की अनुमति होगी।
वन संरक्षक आकाश कुमार वर्मा ने बदरीनाथ वन प्रभाग की डीएफओ प्रणाली रमेश उमरे को निर्देश दिए। उन्होंने वेदनी बुग्याल में पर्यटकों के नाइट स्टे और टेंट लगाने के लिए जारी परमिट तत्काल निरस्त करने को कहा। यह कार्रवाई वेदनी बुग्याल में पर्यटकों के टेंट लगने की उच्च स्तरीय शिकायत के बाद हुई। उन्होंने रेंज अधिकारी को भी इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


इंसेट
2018 में भी लगी थी रोक
नैनीताल उच्च न्यायालय ने 21 अगस्त 2018 को बुग्यालों में नाइट स्टे पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि तत्कालीन डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने 21 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यहां नाइट स्टे पर लगी रोक हटा दी थी। इसके बाद वेदनी बुग्याल, बगुवावासा और पातर नचौड़िया में पर्यटक रुक रहे थे। डीएफओ प्रणाली रमेश उमरे ने बताया कि वन संरक्षक आकाश कुमार वर्मा के निर्देश पर बुग्यालों में नाइट स्टे पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed