फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Make arrangements to accommodate more than 250 passengers in Karnaprayag: Mishra

कर्णप्रयाग में 250 से अधिक यात्रियों के ठहरने की करें व्यवस्था : मिश्र

Tue, 28 May 2024 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 May 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements to accommodate more than 250 passengers in Karnaprayag: Mishra
कर्णप्रयाग में नगर पालिका की पार्किंग का निरीक्षण करते अपर निदेशक शहरी विकास डा. ललित नारायण मि
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। अपर निदेशक शहरी विकास डाॅ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को नगर पालिका की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक परिस्थितियों में कर्णप्रयाग में 250 से अधिक यात्रियों के ठहराने की व्यवस्थाएं तत्काल की जाएं।

अपर निदेशक डाॅ. ललित नारायण मिश्र ने यात्रा मार्ग पर पेयजल, स्वच्छता, शौचालयों, बस अड्डे पर बनी पार्किंग, बरातघर और कूड़ा सेग्रीगेशन सेंटर का निरीक्षण किया। डाॅ. मिश्र ने नगर पालिका के कर्मियों को बरातघर में व्यवस्थाएं ठीक करने और संसाधन जुटाने के निर्देश दिए। ताकि यहां 250 से अधिक यात्री ठहराए जा सकें। उन्होंने नगर पालिका को बेसहारा पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए। इस दौरान नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार, जेई हरीश मैठाणी, विनोद बरमोला और पंकज सती सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed