फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Maha Vaccination Campaign: 1099 people got vaccinated at 5 centers

महा टीकाकरण अभियान : 5 सेंटरों पर 1099 लोगों को लगा टीका

Tue, 22 Jun 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Maha Vaccination Campaign: 1099 people got vaccinated at 5 centers
महा टीकाकारण अभियान के दूसरे दिन कर्णप्रयाग ब्लॉक के पांच वैक्सीनेशन सेंटरों में 18 से 44 साल के 1099 लोगों को टीका लगाया गया। फालोटा में सड़क बंद होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मलबे के ऊपर से आवाजाही कर जस्यारा सेंटर पर वैक्सीन पहुंचाई। पांचों टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी रही और वैक्सीन लगाने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

सीएचसी कर्णप्रयाग के डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को कर्णप्रयाग में 291, सिमली में 230, गौचर में 170, लंगासू में 168, जस्यारा में 240 लोगों को कारोना से बचाव का टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग-नैनीसैंण रोड पर भारी मात्रा में मलबा आने से स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य डॉ. गुरमीत, कांता व चंडी प्रसाद ने मलबे के ऊपर से पहाड़ों पर चढ़कर वैक्सीन को दूसरे छोर पर पहुंचाया और उसके बाद जस्यारा वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण शुरू किया गया। इसी तरह उमा आश्रम के पास मलबा आने से रोड बंद हो गई थी, जिससे लंगासू में वैक्सीन पहुंचने में दिक्कतें हो गई थीं। यहां जिला मुख्यालय गोपेश्वर से वैक्सीन भेजी गई। वहीं, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री उमेश खंडूड़ी और कोषाध्यक्ष देवराज रावत ने नगर के सभी व्यापारियों से डिग्री कॉलेज में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड का टीका लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed