फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Made studies interesting through self efforts

Chamoli News: स्वयं से प्रयासों से पढ़ाई को बनाया रुचिकर

Thu, 15 Feb 2024 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 Feb 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Made studies interesting through self efforts
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर/देवाल। चमोली जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा की शिक्षिका कुसुमलता गड़िया का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए हुआ है। थराली ब्लॉक के जोलाकोट (बुढजोला) गांव की कुसुमलता गड़िया वर्ष 2015 से उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा में तैनात हैं। उन्होंने आठ साल में विद्यालय को गुणवत्तापरक शिक्षा का केंद्र बना दिया। स्वयं के संसाधनों से उन्होंने विद्यालय में लर्निंग कॉर्नर, पेंटिंग, टीएलएम, ऑनलाइन क्लासेज, वाॅल पेंटिंग, पोस्टर अभियान के जरिए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा से जोड़ा है। कुसुमलता का कहना है कि शिक्षा बेवजह थोपी नहीं जानी चाहिए बल्कि उसे रुचिकर बनाकर पढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा विद्यालय में शिक्षा के लिए स्वस्थ माहौल होना जरूरी है। कुसुमलता ने स्कूल की दीवारों पर जो भी चित्र उकेरे, उन्हें क्यूआर कोड से जोड़ दिया, इसका फायदा यह हुआ कि गूगल के माध्यम से उन चित्रों से संबंधित वीडियो व महत्वपूर्ण जानकारी मोबाइल फोन पर प्रसारित हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed