फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Maa Anasuya's grave image installed in the sanctum sanctorum of the temple

मां अनसूया की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में स्थापित

Mon, 13 Jun 2022 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Maa Anasuya's grave image installed in the sanctum sanctorum of the temple
गोपेश्वर के समीप मंडल में यज्ञ संपन्न होने के बाद अपने भक्तों को दर्शन देतीं माता अनसूया की डोली। - फोटो : GOPESHWAR
संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर में चल रहा लक्ष होम यज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ संपन्न होने के बाद आचार्य ब्राह्मणों ने पूजा-अर्चना कर मां अनसूया की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया। जबकि बणद्वारा गांव की ज्वाला माता, देवलधार, सगर और कठूड़ की देव डोलियां भी अपने-अपने मंदिर में विराजमान हुईं। इस दौरान अपनी आराध्य देवी की विदाई पर ध्याणियों और देवी भक्तों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के से ही अनसूया मंदिर में विभिन्न पूजाएं शुरू हो गई थीं। सुबह नौ बजे देव डोलियों की शृंगार पूजा और आरती हुई। इसके बाद प्रधान आचार्य डा. प्रदीप सेमवाल व अन्य यज्ञाचार्यों ने पूर्णाहुति के लिए मंत्रोच्चारण किया। अपराह्न तीन बजे पूर्णाहुति संपन्न होने के बाद माता अनसूया ने भक्तों को दर्शन दिया और अपने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित हो गईं। श्रीमद्देवी भागवत कथा का व्याख्यान कर रहे आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अनसूया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा, दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, रविंद्र बर्त्वाल, सुनील बिष्ट, राहुल बिष्ट, कुंवर सिंह नेगी, हरि सिंह बिष्ट, विनोद के साथ ही कई भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed