फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lonivi does not have budget for improvement of roads

चमोली: सड़कों के सुधारीकरण के लिए लोनिवि के पास नहीं बजट

Thu, 09 Feb 2023 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Lonivi does not have budget for improvement of roads
I
विज्ञापन

IIसड़कों की देखरेख के लिए बजट न होने से लोनिवि की 11 सड़कें बदहाल पड़ी हैं। ऐसे में यहां आवाजाही में खतरा बना हुआ है।
I
I
I
Iप्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत थराली में 2005 से 2016 तक 11 सड़कों का निर्माण हुआ था लेकिन देखरेख के अभाव में सड़कों से डामर उखड़ने लगा और नालियां व स्कपर बंद होने से सड़कों के बीचों-बीच गहरे गड्ढे हो गये। इसके बाद 2022 में पीएमजीएसवाई ने उक्त सभी सड़कें लोनिवि को हस्तांतरित कर दीं। ऐसे में ग्रामीणों को आस जगी कि लोनिवि अब इन सड़कों का कायाकल्प करेगा, लेकिन लोनिवि ने बजट न होने की बात कही। ग्रामीण प्रेमबल्लभ शर्मा, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, केशवानंद, प्रताप सिंह ने कहा कि कई बार सूचना देने के बाद भी सड़कों को नहीं सुधारा गया। वहीं लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता अजय काला ने कहा कि 11 सड़कों के सुधारीकरण के लिए 22 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर कार्य किया जाएगा। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed