{"_id":"67c5901e81324010bb064db4","slug":"local-products-are-reaching-the-market-through-womens-groups-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-112949-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महिला समूह के माध्यम से बाजार तक पहुंच रहा स्थानीय उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महिला समूह के माध्यम से बाजार तक पहुंच रहा स्थानीय उत्पाद
Mon, 03 Mar 2025 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लाॅक सभागार में क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक सखी, आजीविका संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही नुक्कड़ नाटकों और लोकगीतों से जागरूक किया गया।
हिमालयन कल्चर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख डाॅ. दर्शन दानू ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आजीविका के क्षेत्र में मजबूत हो रही हैं। स्थानीय उत्पाद महिला समूह के माध्यम से बाजार तक पहुंच रहा है। खंड विकास अधिकारी बीएस देव, आजीविका मिशन के ब्लाक प्रबंधक जियाउल हसन, एडीओ राजेंद्र पिमोली, हिमालयन कल्चर समिति के किशन दानू, स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ निर्मला बिष्ट आदि ने प्रशिक्षण दिया। संवाद