फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Laborers reach Bhimtala after walking 12 km

12 किलोमीटर पैदल चलकर भीमतला पहुंचे दो दिन से भूखे-प्यासे मजदूर

Sat, 28 Mar 2020 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Laborers reach Bhimtala after walking 12 km
गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य में लगे मजदूरों को खाने की दिक्कत हो गई है। पीपलकोटी के समीप टंगणी में दो दिन से भूखे-प्यासे मजदूर शनिवार को पैदल ही लगभग 12 किलोमीटर चलकर भीमतला पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वाहनों की आवाजाही न होने से ठेकेदार उन तक नहीं पहुंच पाया, जिसके बाद वे स्वयं पैदल चलकर भीमतला पहुंचे। भीमतला में ठेकेदार ने मजदूरों के खाने की व्यवस्था कराई। ये सभी आठ मजदूर सहारनपुर के हैं। मजदूरों का कहना है कि यदि खाने-पीने की व्यवस्था न हुई तो वे पैदल ही घरों के लिए रवाना होंगे। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि मजदूरों के लिए खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य में लगे मजदूर ठेकेदार के हैं। यदि ऐसी स्थिति है तो संबंधित ठेकेदारों से बात की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

घर जाने को पैदल दूरी नाप रहे मजदूर
घनसाली (टिहरी)। पर्वतीय क्षेत्र से भी मजदूर लगातार घरों को पलायन कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग से पैदल दूरी नापकर शनिवार को हिमाचल प्रदेश के 10 मजदूर भूखे-प्यासे घनसाली पहुंचे। घनसाली पहुंचने पर तहसील प्रशासन ने मजदूरों को भोजन करवाया। बालगंगा तहसील के तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पैदल चलने वाले मजदूरों को अलग-अलग स्थानों पर खाने के पैकेट बांटे गए। साथ ही उन्हें घर भेजने लिए वाहनों की व्यवस्था भी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed