फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kuldeep ancestral burial on pier

पैतृक घाट पर की कुलदीप की अंत्येष्टि

Mon, 13 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Mon, 13 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन

रविवार देर शाम कार दुर्घटना में मृत बसपा प्रत्याशी और गौचर के बंदरखंड निवासी कुलदीप कनवासी का अंतिम संस्कार अलकनंदा के पैतृक घाट पर किया गया। स्थानीय युवा नेता के असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनावी समर में बसपा के टिकट पर उतरे 32 वर्षीय कुलदीप कनवासी की रविवार देर शाम चटवापीपल के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कुलदीप की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता दिलबर (55) और मां बिमला (50) सदमे में हैं, जबकि पत्नी 29 वर्षीय ज्योति का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


युवराज (6 वर्षीय) और शौर्य (डेढ़ वर्षीय) के सिर से पिता का साया उठ गया है। कुलदीप दो बहनों का एकलौता भाई था। कुलदीप अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और चारधाम यात्रा के दौरान होटल चलाता था। सोमवार को सीएचसी कर्णप्रयाग में जिला मुख्यालय से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को अलकनंदा नदी के पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डा. अनसूया प्रसाद मैखुुरी, सुरेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी संदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए। दूसरी ओर डीएम विनोद कुमार सुमन और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बंदरखंड पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।



शोक जताया

बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत पर बहुगुणा विचार मंच के संयोजक और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, भुवन नौटियाल, कर्णप्रयाग के व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट, देवी प्रसाद मैखुरी, भाजपा के टीका मैखुरी समेत कई लोगों ने शोक जताया। विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने इसे सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ा नुकसान बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed