{"_id":"679b6323f0bada6ec8022fb2","slug":"krishna-negi-and-harshit-remained-first-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-112232-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कृष्णा नेगी और हर्षित रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कृष्णा नेगी और हर्षित रहे प्रथम
Thu, 30 Jan 2025 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 30 Jan 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो
आदिबदरी। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की ओर से स्व. एनएस कुंवर मेमोरियल इंटर काॅलेज आदिबदरी में स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में प्रेशर कुकर के मानक पर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान धातु की मोटाई, सीटी का समय, कुकर में कितने समय में प्रेशर बनता है समेत कई मानक प्रतियोगिता के रखे गए। प्रेशर कुकर मानक पर हुई प्रतियोगिता में कृष्णा नेगी और हर्षित प्रथम रहे। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 1000 रुपये की धनराशि दी गई।
शिवानी और अक्षिता द्वितीय रहे उन्हें 750 रुपये और मोहित व साहिल तृतीय रहे उन्हें 500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की प्रतिनिधि प्रियंका ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्कूल से ही दैनिक जीवन में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी तरह के खाद्य पदार्थों और अन्य तरह के उपकरणों और उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की गुणवत्ता को लेकर उनके मानकों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनवर सिंह नेगी, हेमलता डिडोयाल और प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद