फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kishan's songs and presentations by cultural groups made the fair memorable.

Chamoli News: किशन के गीतों और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने मेले को बनाया यादगार

Fri, 17 Nov 2023 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Nov 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Kishan's songs and presentations by cultural groups made the fair memorable.
गौचर मेले में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा लगाया गया स्टाल। संवाद
गौचर मेले में मां नंदा की स्तुति, जागर और गढ़ कुमाऊंनी संस्कृति के कई रंग दिखे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। गौचर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या को लोकगायक किशन महिपाल और सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने यादगार बना दिया। मेला मंच पर जहां लोक धुनों की प्रस्तुतियां दी गईं वहीं मंच पर जीतू भरणा स्याली के प्रेम प्रसंग की पौराणिक लोकगाथा को भी जीवंत कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में हिमतरंग लोक कला संस्थान गौचर, जय मां कला मंच पंयां मज्याड़ी, जय मां हरियाली देवी कला मंच नगरासू आदि सांस्कृतिक टीमों ने ग्वीराल फूल फूलीग्ये मेरा भिना बसंती रंग मां रंगे दे मेरा भिना..., मां नंदा की स्तुति, जागर और गढ़ कुमाऊंनी संस्कृति के कई रंग प्रस्तुत किए। मेले में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल चमोली ने जीतू बगड्वाल नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। लोकगायक दिगंबर बिष्ट ने जीतू और भरणा स्याली के प्रेम प्रसंग की करुण लोकगाथा पर शिवचरण बिष्ट ने जीतू का शानदार अभिनय किया और फिर नवोदित गायक अनुराग शाह ने गीत संगीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद शास्वत पंडित की संगीतमय संध्या हुई। लोकगायक किशन महिपाल और उनके साथी कलाकारों ने मुक्त कंठ से जै हो बदरी विशाल की प्रस्तुति दी इसके बाद लागी बाडुली, त्वी भूली जालि भाना मैं भूलूं कसीके... समेत कई लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेलाधिकारी एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, व्यापारसंघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सीओ पुलिस अमित कुमार सैनी, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, नवीन टाकुली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर मेले में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से लगाया भी लगाया गया। मौत का कुआं और झूले का बच्चों और युवाओं ने लुत्फ उठाया। ऊंट की सवारी काफी रोमांचक रही। यहां कृषि विभाग की ओर से एकीकृत कृषि भूमि का मॉडल भी लगाया गया। वहीं मेले में पंच सम्मेलन हुआ जिसमें विभागीय अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को सुदृढ़ करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



23 से होगा चंद्रकुंवर बत्र्वाल शरदोत्सव मेला

पोखरी। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग शरदोत्सव मेले का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक होगा। नगर पंचायत पोखरी में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत की अध्यक्षता में पार्षदों, कर्मचारियों और व्यापारियों की बैठक हुई। अध्यक्ष ने कहा कि मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल भी होंगे। इस दौरान पार्षद समुद्रा देवी, रीना सती, सुरजीत देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, महिधर पंत, कुंवर चौधरी, राजेंद्र असवाल, संतोष नेगी, खेमराज चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed